बसपा ने कानपुर देहात पूर्व जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित
Wed, 11 May 2022
कानपुर देहात में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं अनुशासन हीनता करने पर पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप संखवार को बसपा से निष्कासित किया गया है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर पार्टी की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप संखवार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। इस पर उन्हें पार्टी की ओर से कई बार चेतावनी देते हुए आचरण में सुधार के लिए कहा गया, लेकिन कार्यशैली में परिवर्तन नहीं हुआ। इसके साथ ही आनुशासनहीनता की गई। जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र संखवार ने बताया कि कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *