नहाते समय सफाई कर्मी झींझक नहर में डूबा
– गोताखोरों से कराई जा रही तलाश
Wed, 11 May 2022
कानपुर देहात के झींझक के गाँधी निवासी नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मी गोपाल बुधवार को नहर में नहाते समय डूब गया साथ गए साथी ने शोर मचाया तो लोग तलाश में जुटे पर उसका पता न चल सका।

24 वर्षीय गोपाल बुधवार को पड़ोसी ऋषभ के साथ झींझक नहर में नहाने के लिए गया था। दोनों नहाने के लिए नहर में उतरे थे कि गोपाल गहराई में चला गया। काफी समय तक गोपाल ऊपर नहीं दिखा तो ऋषभ ने शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे और तलाश की पर कुछ पता न चला। परिवार के लोग भी पहुंचे और पुलिस गोताखोर लेकर आई। शाम तक उसकी काफी तलाश की गई साथ ही जाल डाला गया, लेकिन सफलता न मिली। इधर पिता सुनील हर पल सलामती के लिए प्रार्थना करते रहे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन किशोर ने बताया कि सिंचाई विभाग केअधिकारियों से बातकर पानी बंद करने को कहा गया है, जिससे खोजबीन में आराम रहे। थाना प्रभारी मंगलपुर एसके मिश्र ने बताया कि तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *