जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
कानपुर देहात 12 मई 2022
जिलाधिकारी नेहा जैन ने विकास भवन कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम विकास भवन में संचालित कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान तैनात कर्मचारी द्वारा बताया गया कि कोविड के दृष्टिगत आने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को सेनेटाइजेशन करते है तथा उनको मास्क लगाने हेतु प्रेरित करते है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारी को निर्देशित किया कि कोविड हेल्प डेस्क सही प्रकार से संचालित हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, इसके पश्चात जिलाधिकारी ने एनआरएलएम, एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने साफ सफाई आदि का जायजा लिया तथा निर्देशित किया कि समय से अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर रहे तथा शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये एवं सरकार द्वारा जो योजनायें चल रही है उनका लाभ प्रत्येक गरीब पात्र लाभार्थी को अवश्य दिलाये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के समस्त पटलों का निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *