
स्लग:-पुलिस ने किया एफआईआर की धाराओं में खेल
एंकर: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस अक्सर कर चर्चाओं में आ ही जाती हैं। पुलिस ने एफआईआर में खेल करते हुए एक रात में आरोपियों पर लूट की धाराएं ही हटा दी। अगर बात यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ तक बात पहुंच गई तो फिर ऐसे अफसरों पर गाज गिरना तय है… दरसल मामला कुछ यूं है कानपुर आउटर के उत्तरीपूरा चौकी का पूरा मामला है। जहाँ बीते 8 मई को कार सवार दंपति के साथ दो बाइक सवार दबंग युवकों द्वारा अपने दबंग साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर चैन लूट ली गई थी।पीड़ित परिवार कन्नोज से दवा लेने कानपुर देहात के गजनेर जा रहा था कार में मनीषा द्विवेदी पीड़िता अपने पति कृपा शंकर व एक 10 वर्षीय बेटी के साथ सवार थे। वही पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया व अन्य साथी फ़रार हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को देर रात पुलिस ने आरोपित व उसके साथी के खिलाफ लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। घटना से जुड़ा एक वीडियो में देर शाम शोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दबंगो के आगे मासूम बच्ची हाँथ जोड़कर रहम की भीग मॉग रही है। वही पुलिस ने सुबह एफआईआर में खेल करते हुए लूट की धारा हटाकर आरोपित प्रशांत सिंह पर शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम बिल्हौर की कोर्ट में चालान कर दिया। जहां जमानत पर रिहा कर दिया। जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो पीड़ित ने बिल्हौर सीओ को मामले से अवगत कराया वही सीओ बिल्हौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व एसपी आउटर को भी घटना के सम्बंध में चिट्टी लिख कर न्याय मांगा है
