प्रेस नोट
आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय जीटी रोड कानपुर द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन किया
विधायक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की असीम अनुकंपा से रोजगार मेले में आज 1200 बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार अनेकों – अनेक कंपनियां चयन करेगी और उनके उन्नति के मार्ग को सृजन करने का काम करेगी।
विधायक ने बताया कि रोजगार मेला लगवाकर बेरोजगार बच्चों को रोजगार दिलवाने का काम करवाया जा रहा है। और जो बच्चे सेवायोजन में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं उनको भी सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, केएम सिंह, राहुल देव, आर एस भारतीय, एसपी दिवेदी, ऋषभ गर्ग आदि लोग मौजूद है
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
12/05/2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *