केस्को संविदा कर्मचारियों पर नहीं लागू होगी गैर कानूनी सेवा शर्त
ठप हुई बिजली व्यवस्था अपर श्रम आयुक्त के आश्वासन के बाद बहाल
गैर कानूनी सेवा शर्तों पर अपर श्रम आयुक्त ने केस्को प्रबंधन को किया तलब
केस्को संविदा कर्मचारियों की तीन सूत्रीय माँगो पर आज संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले के आवाह्न पर केस्को के लाईनमैन, हेल्पर, कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया
11 बजे से किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान कई डिवीजनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही इस दौरान अपर श्रम आयुक्त श्री एसपी शुक्ल जी ने केस्को संविदा कर्मचारियों के महामंत्री दिनेश सिंह भोले को लिखित आश्वासन दिया कि केस्को प्रबंधन व ठेकेदारो की गैर कानूनी सेवा शर्त केस्को संविदा कर्मचारियों पर लागू नहीं होगीं
किसी भी केस्को संविदा कर्मचारियों को हलफनामा व शपथपत्र हस्ताक्षर करने की जरूरत नहीं है
महामंत्री दिनेश सिंह भोले की शिकायत पर अपर श्रम आयुक्त ने केस्को प्रबंधन को 17 मई को सुबह 11:30 पर तलब किया है
इस सुनवाई की जिम्मेदारी सहायक श्रम आयुक्त डॉ०निकी नैनसी को दी है
महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि यदि केस्को प्रबंधन ने केस्को संविदा कर्मचारियों पर नाजायज दबाव बनाया तो 18 को फिर से कार्य बहिष्कार के लिए संविदा कर्मचारी बाध्य होगें
