प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 13 मई, 2022(सू0वि0)
श्री अमर सिंह, जिला कृषि अधिकारी/जॉच अधिकारी, कानपुर नगर, ने बताया है कि श्रीमती शालिनी अवस्थी, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पुत्री दिलीप अवस्थी निवासी एच0-262 आवास विकास, सत्यम विहार-1 कल्याणपुर, कानपुर नगर अपने तैनाती कार्यालय उप सम्भागीय कृषि अधिकारी, सदर कानपुर नगर से दिनांक-21 जुलाई, 2020 से लगातार अनुपस्थित चल रहीं है। नियम विरूद्ध अनुपस्थित रहने एवं बगैर पूर्वानुमति विदेश जाने के कारण अनुशासनहीनता को दृष्टिगत श्रीमती शालिनी अवस्थी, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को उच्चाधिकारी द्वारा निलम्बित कर दिया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला कृषि अधिकारी को जॉच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि श्रीमती शालिनी अवस्थी, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल अपने पद पर योगदान करना सुनिश्चित करे, अन्यथा कि स्थिति में यह माना जायेगा कि आप शासकीय सेवा नहीं करना चाहती है, को संज्ञान में लेते हुए आपके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही हेतु संस्तुति कर दी जायेगी, जिसका उत्तर दायित्व आपका होगा
2022-05-13
