

प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 13 मई, 2022(सू0वि0)
मा0 सांसद लोकसभा क्षेत्र मिश्रित श्री अशोक कुमार रावत की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में संपन्न हुई बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि वा दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की समीक्षा समिति द्वारा की गई।
मा0 सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में निर्माण सामग्री के ट्रांसपोर्टेशन में जो सड़के क्षतिग्रस्त हो रही हैं, उनको एन0एच0ए0आई0 व पी0डब्ल्यू0डी0 के अधिकारी आपस में समन्वय कर निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था से उन सड़कों की मरम्मत करवाई जाए, जिससे जनसामान्य के आवागमन में कोई समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने घाटमपुर चौराहे में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिये ड्रेनेज कार्य को मई, 2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के तालाब, पोखर व झीलों का चिन्हाकन कर मनरेगा से उनका जीर्णोद्धार कराया जाए तथा उनमें वाटर रिचार्जिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चयन से पूर्व मा0 सांसदगणों के संज्ञान में लाकर उनसे अनुमति प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध खनन की शिकायतें अक्सर संज्ञान में आती रहती हैं, जनपद में ओवरलोडिंग व अवैध खनन की रोकथाम हेतु प्रर्वतन की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए तथा खनन की जो भी अनुमति दी गई है, उसकी भी जांच कराई जाए कि दी गई अनुमति अनुसार ही खनन कराया जा रहा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या बहुत गंभीर है जनपद में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर खराब पड़े हैंडपंपों का सर्वे करा लिया जाए तथा उनकी मरम्मत व रिबोर की कार्यवाही अगले 15 दिनों में सुनिश्चित करा ली जाए, जिससे कहीं पर भी पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन “हर-घर-नल” योजना के अंतर्गत जहां पर पेयजल की अधिक आवश्यकता हो वहां पर प्राथमिकता से पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (शहरी/ग्रामीण) आवास योजना के अंतर्गत पात्रता सूची पूरी पारदर्शिता से बनाई जाए तथा उसको सार्वजनिक भी किया जाए, पात्रता सूची में यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्मार्ट सिटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, सिचाई, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, गेहूं खरीद, राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन योजना आदि अन्य योजनाओं से संबंधित किये जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं, वह समय सीमा के अन्दर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराये जाये।
मा0 सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले ने अर्मापुर से विसधन मार्ग तथा टौंस चकेरी तिलसहरी मार्ग को तेजी से कार्य कराकर ठीक कराये जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिये। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन कराये जाने वाली सड़को से सांसदो से सहमति लेने के बाद भी चयन कर सड़क निर्माण का कार्य कराया जाये। उन्होंने पंडीत दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत जिन ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है उन ग्रामों में अवशेष व मजरों में भी विद्युतीकरण से संतृप्त करते हुये कार्यो को तत्काल पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, एमएलसी श्री अरुण पाठक, श्री अविनाश सिंह चौहान, मा0 विधायकगण श्रीमती नीलिमा कटियार, श्री सुरेन्द्र मैथानी, श्रीमती सरोज कुरील, श्री अभिजीत सिंह सांगा, श्री राहुल सोनकर, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जीएन, केडीए सचिव श्री सत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार सहित सभी संबंधित विभागों जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे
