प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 13 मई, 2022(सू0वि0)
श्रीमती वान्या सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्टम) कानपुर नगर ने बताया है कि दिनांक 08 व 09 मई, 2022 की रात्रि लगभग 02ः15 बजे 35 वर्षीय श्रीमती सुदामा पत्नी श्री मनोज, ग्राम खगई थाना कोतवाली जिला उन्नाव जिनको पुलिस, थाना नवाबगंज कानपुर के द्वारा वन स्टाप सेन्टर, गोल चौराहा, कानपुर नगर पर आश्रय दिलाये जाने हेतु लाया गया था तथा प्रातः 09ः35 बजे वन स्टाप सेन्टर के शौचालय में उक्त महिला द्वारा फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी थी। इस प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमती सुदामा की मृत्यु के सम्बन्ध में मजिस्ट्रीयल जॉच उनके द्वारा जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार जॉच अधिकारी नामित किये जाने पर की जा रही है।
उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में साक्ष्य अथवा बयान देने हो तो वह अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्टम) कानपुर नगर के कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य-दिवस में समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक उपस्थित होकर अपने साक्ष्य/बयान नोट देकर करा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *