प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 13 मई, 2022(सू0वि0)
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कानपुर नगर ने बताया है कि कानपुर नगर के सभी पूर्व सैनिकों को सूचित किया जाता है कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु बैठक कराये जाने का अनुरोध किया गया हैं। इस सैनिक बन्धु बैठक में जिले के अन्य विभागों के चयनित अधिकारियों को भी प्रतिभागी बनाया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा तुरन्त न्याय भी दिलाया जा सकता हैं। अतः पूर्व सैनिको से निवेदन है कि अपनी समस्यायें लिखित रूप में अपने मोबाइल नं0 और पते के साथ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कानपुर नगर में दिनांक 18 मई, 2022 तक देने का कष्ट करें
2022-05-13
