एक बार फिर देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर

जहा गुजैनी हाईवे से जा रहे बाइक सवार दो युवकों को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर, युवको की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना पुलिस के एक दरोगा और सिपाही ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाकर घायलों की बचाई जान

जानकारी के अनुसार नौबस्ता खाडेपुर निवासी 45 वर्षीय दीपू मिश्रा चकरपुर मंडी से नरवल पाली निवासी अपने दोस्त पंकज दीक्षित संग मोटरसाइक से अपने घर खाडेपुर नौबस्ता जा रहे थे जिस बीच गोविंद नगर थाना क्षेत्र में स्थित गुजैनी टेंपो स्टैंड के पास भौती से रामादेवी की ओर जाने वाले फ्लाईओवर में दोपहर लगभग 1:30 बजे एक लोडर ने ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण दोनों मोटरसाइकल समेत घिसटते हुए सड़क पर जा गिरे जिससे दोनो के शरीर में कई गंभीर चोटे आई तो गाड़ी चला रहे दीपू का एक हाथ कंधे से टूट गया और पैर भी फैक्चर हो गया।जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रतनलाल नगर चौकी के एक दरोगा और सिपाही ने उनकी हालत देखकर बिना किसी का इंतजार किए उन्हें फौरन वहां मौजूद लोगों से हाथ लगवाकर अपनी गाड़ी में लदवाया और उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा कर उनका उपचार करवाया और घायलों के परिवार को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *