कानपुर देहात में डीजे बजाने को लेकर बरातियों और जनातियों में मारपीट, नहीं हो सकती शादी
Fri, 13 May 2022
कानपुर देहात के नौगांव में आई बरात में गुरुवार रात डीजे बजाने को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दूल्हे के मौसा की धुनाई कर 45 हजार रुपये छीन लिए। मारपीट के कारण शादी नहीं हो सकी। दोनों पक्षों के बीच शिवली कोतवाली में समझौते का प्रयास किया जाता रहा।

शिवली के नौगांव निवासी रामकिशन की पुत्री रचना की शादी ग्राम बारापर तिश्ती रसूलाबाद निवासी घनश्याम के साथ तय हुई थी । गुरुवार को घनश्याम नौगांव बरात लेकर आया था। जहां द्वारचार की रस्म चल रही थी । देररात करीब 12 बज जाने के कारण डीजे बंद कर दिया गया। इससे झुल्लाए बराती डीजे बजाने का दबाव बनाने लगे। डीजे बजाने को बरातियों व जनातियों के बीच बात – विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

इससे वहां अफरातफरी मच गई। आरोप है कि इसी बीच नौगांव निवासी तीन युवकों ने दूल्हे घनश्याम के मौसा रामसेवक राठौर को मारपीट कर उनसे 45 हजार रुपये छीन लिए । दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के कारण शादी की रस्में नहीं हो सकी।रात भर चली पंचायत के बाद शुक्रवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा। मैथा चौकी प्रभारी डीएस मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में समझौते का प्रयास किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *