
प्रकाशनार्थ
15 मई, 2022 भारत सेवक समाज, कानपुर द्वारा आज कैम्प कार्यालय गांधीग्राम चौराहा, कृष्णानगर, कानपुर में कार्यकारी अध्यक्ष अतहर नईम की अध्यक्षता में विशेष बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें गत माह ब्रम्हलीन हुये भारत साधु समाज के संस्थापक महामंत्री एवं भारत सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी हरिनारायणानंद के प्रति भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
बड़ीमठ पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्रोत्रिय ब्रम्हनिष्ठ परमहंस परिवृजकाचार्य धर्माचार्य स्वामी हरि नारायणा नंद जी महाराज के लंबी बीमारी के बाद विगत दिनांक 10 अप्रैल, 2022 को हुये बृम्हलीन से भारत सेवक समाज एवं साधु समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। संत परम्परा का पुरोधा खोने से भारत देश का नुकसान हुआ है।
विदित हो कि विश्व कल्याण एवं भारतीय जनता के सर्वतोमुखी विकास के निमित्त सत्य, अहिंसा, निर्भयता, समता एवं एकता के आधार पर भारत के साधुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक तथा रचनात्मक कार्यों में सुसंगठित करने के लिये भारत साधु समाज नामक संस्था की स्थापना वर्ष 1956 में की गयी थी। जिसका प्रथम सम्मेलन ऋषिकेश स्थित गंगा के पावन तट पर परमार्थ निकेतन में हुआ था, जिसका उद्धाटन ब्रम्हलीन पूज्य स्वामी शिवानंद सरस्वती द्वारा किया गया था इसमें प्रथम अध्यक्ष राष्ट्र संत तुकड़ों जी महाराज तथा संस्थापक महामंत्री स्वामी हरिनारायणा नंद बनाये गये थे।
इसके अलावा 12 अगस्त 1952 को स्थापित भारत सेवक समाज के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत सरकार पं0 जवाहर लाल नेहरू तथा राष्ट्रीय चैयरमैन गुलजारी लाल नंदा जी बनाये गए। पं0 नेहरू जी के निधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजारी लाल नंदा तथा राष्ट्रीय चेयरमैन स्वामी हरिनारायणा नंद जी बनाए गए। आदरणीय नंदाजी के निधन के बाद स्वामी जी अध्यक्ष एवं चैयरमैन दोनों बने रहे।
विदित हो कि स्वामी हरिनारायणा नंदजी सर्वप्रथम वर्ष 1954 में कानपुर में पधारे थे। उसके बाद भी कानपुर बहुत बार आये। ब्रम्हलीन सरदार हरभजन सिंह खंडूजा द्वारा आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन वर्ष 1994 में कानपुर पधारे स्वामी जी बाद उद्धबोधन समिति के साथ साथ भारत सेवक समाज के अध्यक्ष पं0 बद्री नारायण तिवारी एवं महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल द्वारा आयोजित विविध कार्यक्रमों में वर्ष 1997, फिर वर्ष 2003, वर्ष 2004, वर्ष 2008, वर्ष 2009, वर्ष 2010 के बाद वर्ष 2014 एवं वर्ष 2015 में भी पधारे थे।
वर्ष 2018 में योगी आदित्यनाथ एवं नीतीश कुमार उन्हें देखने पटना गए थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, ज्ञानी जैल सिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित के साथ-2 वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित अनेकों गणमान्य लोगों के साथ सक्रिय भागीदारी की थी।
गत वर्षों में स्वामी हरिनारायणा नंदजीके अत्यधिक बीमार होने पर उन्होंने अखिल भारतीय साधु समाज का महामंत्री एवं भारत सेवक समाज का कार्यकारी चैयरमैन स्वामी केशवानंदजी को बनाया था, जो सुयोग्य गुरु शिष्य परम्परा का निर्वाहन कर रहे हैं। पटना से स्वामी केशवानंद जी के साथ नई दिल्ली से विपिन गुप्ता, लखनऊ से अनीश अंसारी एवं सत्यजीत ठाकुर मिर्जापुर से इंद्रदेव तिवारी एवं नरेंद्र गुप्ता, बरेली से अजय शुक्ला एवं सुबोध जौहरी, कानपुर मंडल से पं0 बद्री नारायण तिवारी, आर0 के0 पाल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए स्वामी जी के सपनो को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
कानपुर में आयोजित इस विशेष सभा में महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल, एडवोकेट अरविंद दीक्षित, रंजीत सिंह, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती सीमा अग्रवाल, योगेश ठाकुर, मनोज सिंह, जितेंद्र यादव, अशोक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, कमल शर्मा, अभिमन्यु सिंह, कमलेश मिश्र, राकेश गुप्ता, सुशील बाजपेई, राजेन्द्र पांडेय, ऐ0 के0 शुक्ला, राजू खंडूजा, अविनाश पाठक सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
भवदीय
शरद प्रकाश अग्रवाल
महामंत्री
9415407575
