बांदा में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये ले गया चोर, शादी समारोह की फुटेज से पहचान की कोशिश
Sun, 15 May 2022
शादी समारोह में जेवर और नकदी चोरी की कई घटनाएं समाने आईं हैं और अब चोरों की नीयत अब व्यवहार की रकम पर भी खराब होने लगी है। ऐसी ही एक घटना बांदा के मैरिज हाल में सामने आई है। यहां व्यवहार काउंटर से पौने तीन लाख की नकदी व कीमती सामान चोरों ने पार कर दिया तो बरातियों व घरातियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोर की पहचान का प्रयास किया।

तिंदवारी कस्बा निवासी अशोक गुप्ता की बेटी की शहर के बबेरू रोड स्थित मैरिज हाल में भरूआ से बरात आई थी। वहां बरातियों व घरातियों के लिए जहां एक तरफ खाना पीना शुरू कराया गया। वहीं व्यवहार का भी एक काउंटर लगाया गया। जिसमें लड़की पक्ष के लोग व्यवहार लिखा रहे थे। इसी बीच व्यवहार लिखते समय किसी ने काउंटर के पास रुखे बैग को खोलकर करीब दो लाख 80 हजार रुपये व दो अन्य छोटे बैग चोरी कर लिए। लड़की पक्ष के विकास गुप्ता ने बताया कि छोटे बैगों में भी कुछ नकदी व सामान था। जिसकी गिनती नहीं है। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने मामले की जांच की है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *