भारतीय किसान यूनियन में फूट : राजेश सिंह चौहान बने अध्यक्ष, दो दिन तक मान मनौवल करते रहे राकेश टिकैत
Sun, 15 May 2022
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन हो गया। राकेश टिकैत लख़नऊ में दो दिन तक कार्य कर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी और यूनियन में दो फाड़ हो गया।

रविवार को लखनऊ के गन्ना संस्थान परिसर में हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराज नैतिक का अध्यक्ष राजेश चौहान को बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर तथा प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा बनाए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरि नाम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अपने किसानों के मूल मुद्दों से भटक गई है और अब राजनीति करने लगी है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक की आवश्यकता महसूस हुई। यह संगठन केवल किसान हित में काम करेगा। राजेश चौहान भाकियू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा सभी कार्यकारिणी के सदस्य मूल भारतीय किसान यूनियन में किसी न किसी पद पर थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *