युवती का अर्धनग्न शव मिला

सजेती के पास युवती का अर्धनग्न शव मिला, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Sat, 10 Jul 2021
कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के डुहरू और बहरौली के बीच सड़क किनारे शनिवार को एक युवती का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की हालत देखकर आशंका है कि दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कानपुर-सागर हाइवे से जाने वाले link रोड पर डुहरू और बहरौली गांव हैं। दोनों गांवों के बीच की दूरी करीब 3 किलोमीटर है। डुहरू से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे शनिवार शाम 4.30 बजे एक युवती का शव पड़ा मिला। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शव पर पीले रंग का ब्लाउज, काली-पीली साड़ी और लाल पेटीकोट था। साड़ी और पेटीकोट ऐसा था जैसे ऊपर से डाले गए हों। उम्र करीब 30 साल के आसपास है। शरीर पर खरोंच के निशान के अलावा अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने बताया कि शव में अकड़ नहीं आई थी, इसलिए वह ज्यादा पुराना नहीं लग रहा। ऐसा लग रहा है कि शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। खरोंच के निशान भी शव को झाडिय़ों में फेंकने की वजह से ही आए होंगे। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवती से दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। हल्का इंचार्ज बीएल प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। शिनाख्त की कोशिश की जा रही हैं।

कंधरा बम्बी के पास मिले शव की अबतक शिनाख्त नहीं : 15 जून को साढ़ थानाक्षेत्र के लालपुर- कंधरा संपर्क मार्ग पर एक युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी चीज के प्रहार से मौत होने की बात सामने आई थी। युवती की उम्र 23-24 साल की थी। उसके हाथ दुपट्टे से बंधे थे। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब सजेती में युवती का शव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *