-पुलिस आयुक्त से बोले पड़ोसी के उत्पीड़न से आजिज पीड़ित
-पुलिस आयुक्त पहुंचे मूलगंज, बदशाहीनाका, कलक्टरगंज
-औचक निरीक्षण में उड़े सभी के होश दिए आवश्यक निर्देश

कानपुर। साहब जब से पुलिस ने आकर पड़ोसी के पेंच कसे हैं तब से कोई गाली गलौज नहीं करता। यहाँ तक कि सब अपने काम से काम रखते हैं। पुलिस कार्रवाई का यह अनुभव थाना कलक्टरगंज में रहने वाले पीड़ित ने साझा किया।

मौका था बुधवार देर रात पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के निरीक्षण का। पुलिस आयुक्त औचक निरीक्षण करते हुए थाना बादशाहीनाका, कलक्टरगंज और मुलगज पहुँचे। निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने थानो की साफ सफाई, मेस, बैरक को देखा और साथ ही महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय को भी देखा। महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं से पुलिस आयुक्त ने फोन पर बात करके निस्तारण की असलियत जानी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने प्रभारी निरीक्षको को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *