थाना किदवईनगर ने पांच किलो गांजे के साथ दो अभियुक्त दबोचे

कानपुर-अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना किदवई नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गांजे की बड़ी मात्रा के साथ दबोच लिया कंजडनपुरवा थाना किदवई नगर क्षेत्र से पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान छोटू सिंह पुत्र बालकिशन निवासी कंजड़पुरवा के रूप में हुई उसके पास से 03 किलो 200 ग्राम गाँजा जिसकी कीमत 15,400 रुपये है दूसरे अभियुक्त की पहचान संजय बौरा पुत्र चंद्रकिशोर निवासी कंजड़पुरवा थाना किदवई नगर के रूप में हुई उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गाँजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 10,150 रुपए है

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पता

(1) छोटू सिंह पुत्र बालकिशन निवासी कंजड़पुरवा थाना किदवई नगर

(2) संजय बौरा पुत्र चंद्रकिशोर निवासी कंजड़पुरवा थाना किदवई नगर

वरामदगी : एक बण्डल में 3 किलो 200 ग्राम गांजा नाजायज व 15,400 रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 107/2022 धारा 08/20 NDPS Act थाना किदवई नगर

(2) एक बण्डल में 02 किलो 100 ग्राम गांजा नाजायज व 10,150 रुपये सम्बन्धित मु0अ0सं0 108/2022 धारा 08/20 NDPS Act थाना किदवई नगर

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना किदवई नगर कानपुर नगर उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक यूटी गर्वित सैंथिया, महिला उपनिरीक्षक यूटी अंकिता मिश्रा, कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *