सुरेंद्र मैथानी द्वारा, लगातार किए जा रहे, मामा तालाब मस्वानपुर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के प्रयास

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा, लगातार किए जा रहे, मामा तालाब मस्वानपुर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के प्रयासों में, सामाजिक संस्थाओं का भी एवं जन समुदाय का सहयोग लेते हुए विभिन्न कार्यक्रमों को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा प्र्रारंभ करा दिया गया।
जिसके अंतर्गत,आज सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी
के सहयोग से मामा तालाब मस्वानपुर में श्रमदान करके, साफ सफाई का प्रतीकात्मक कार्यक्रम,आम लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर,सहयोग करने के लिए,प्रेरित करने हेतु किया।
विधायक ने कहा कि,तालाब के किनारे पड़े हुए कूड़े को, श्रमदान एवं सरकारी संसाधनों से तेजी से उठाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। जिससे तालाब अपने वास्तविक स्वरूप में आ सके और प्राकृतिक जल का संचयन ठीक प्रकार से कर सके। जिससे भूगर्भ जल प्रदूषित होने से,मुक्त रहे।
विधायक ने बताया कि,निर्माणाधीन शनेश्वर मंदिर वाली सड़क के, सेंटर पॉइंट से, 22.5 मीटर नाप कर( जिससे सड़क निर्माण में भी कोई बाधा ना आये। और सड़क की जमीन तालाब में ना जाए और तालाब की जमीन सड़क में ना जाए)जिससे तालाब की सीमा का चिन्हांकन भी किया गया।तत्पश्चात उस सीमा पर वृक्षारोपण किया।वृक्षों में, पीपल, पाकड़,नीम आदि के वृक्षों को तालाब की तरफ चौड़ाई में 05-05 फीट के पाथवे, के स्वरूप में,एवं पूरी लंबाई में, लगभग 100 पेड़ लगाने का कार्य प्र्रारंभ किया। जिससे पर्यावरण, प्रदूषण मुक्त हो और तालाब के किनारे किनारे शुद्ध हवा में,लोगों का टहलना भी प्रारंभ हो सके।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ सोसायटी के अध्यक्ष बलराम मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल पांडे, कोषाध्यक्ष विनय मिश्रा, अनूप अवस्थी, भरत दुबे, मुकेश दुबे, राजेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद शुक्ला, पवन कुमार सोनकर, राजीव अग्निहोत्री
एवं सुमित सरोज, अशोक तिवारी, सिद्धार्थ दत्ता, नीलम पांडे,अशोक अग्रवाल,गंगाराम कश्यप, ब्रह्म कुमार,सर्वेश कटिहार,अजय कुशवाहा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *