जिलाधिकारी अपडेट 20 मई 2022 कानपुर नगर।
माननीय मुख्यमंत्री जी के दिए गए निर्देश के क्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 19 मई 2022 से 31 मई 2022 के मध्य चलाया जा रहा है जिसके क्रम में जारी रोस्टर के अनुसार आज दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज नवाबगंज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत उप परिवहन आयुक्त परीक्षेत्र श्री विजय कुमार के निर्देशन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया इस आयोजन में संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह बच्चों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि आप अपने माता-पिता को सदैव यातायात नियमों को पालन करने का अनुरोध करेंगे। उपपरिवहन आयुक्त डॉ विजय कुमार यातायात पालन करने हेतु बच्चों को शपथ दिलाया। इस कार्यक्रम के तहत कालेज के प्रधानाचार्य श्री राकेश त्रिपाठी, कार्यक्रम प्रभारी श्री किशन अवस्थी, सुनील दत्त और विनय पांडे उपस्थित रहे।
सुगम यातायात हेतु जनपद में अवैध रूप से संचालित ऑटो, टेंपो ई रिक्शा स्टैंड पर कार्रवाई की गई। एसीपी श्री मृगांका शेखर पाठक, एसडीएम 2 आकांक्षा गौतम के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस के सहयोग से कैंट ,रेल बाजार ,चकेरी ,बाबू पुरवा सड़क के किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध कारवाई किया गया और 16 वाहन का चालान भी किया गया साथ ही निर्देश दिया गया कि गाड़ियों का संचालन बिना रुके इन स्थानों पर हो ,अवैध पार्किंग स्टैंड न बनाएं। झकरकत्ती बस स्टेशन पर एआरएम श्री राजेश सिंह के साथ मिलकर भी कार्रवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *