यूपी में भू माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर लगातार गरज रहा है जहां अवैध संपत्तियों को बुलडोजर जमीदोज करता हुआ दिखाई दे रहा है। वही
कानपुर जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण अभियान में नगर निगम का बुलडोजर अपराधी पप्पू स्मार्ट के अवैध इमारतों को गिराने पहुंचा। सबसे पहले वहां मौजूद कर्मियों ने मुनादी मुनादी की कार्यवाही करने के बाद अवैध निर्माण को बुलडोजर के माध्यम से गिरवा दिया। आपको बता दें कि कानपुर में चर्चित हत्याकांड पिंटू सेंगर की हत्या के मामले में पप्पू स्मार्ट मुख्य आरोपी है। उसके साथ-साथ उसके ऊपर लगभग एक दर्जन से अधिक गैंगस्टर, रंगदरी, लूट और हत्या के मामले चकेरी थाने में दर्ज है। पिछले कई दिनों से इनके द्वारा अवैध कामों से अर्जित की गई संपत्ति पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन पप्पू स्मार्ट के द्वारा कोर्ट से स्टे के चलते अतिक्रमण गिराने की कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। मगर आज नगर निगम व पुलिस ने मिलकर पप्पू स्मार्ट के अवैध निर्माण को जमीदोष कर दिया। इस मौके पर एसीपी कैंट और नगर निगम के जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट-मृरंग शेखर पाठक (एसीपी कैंट)
बाइट- जोनल अधिकारी नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *