कानपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में भोगनीपुर के दौलतपुर घाट पर दो खनन पट्टे चल रहे हैं। खण्ड-1 और खण्ड-2 जहां NGT और योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर खनन माफिया नदी का सीना चीरकर बीच धारा को रोकर पोपलेंड मशीन से खनन करने में लगे हुए हैं। जिले के खनन अधिकारी और प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाबजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

लेकिन अब इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास कल्याण की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खनन अधिकारी और जिला प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफियाओं के द्वारा खनन करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही कराने की बात कही है। जिले के अधिकारियों की मिलीभगत से खनन माफिया सत्ता का रौब दिखाकर अवैध खनन करने में लगे हुए हैं। इसपर कार्यवाही जिन्हें करनी चाहिए थी उनके द्वारा संज्ञान ना लेने पर राज्यमंत्री ने इसकी शिकायत खुद मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। राजस्व को करोड़ों का चूना लगाने और जिले में अवैध खनन पर तत्कालीन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एक बड़ी कार्यवाही कर खनन माफियाओं से करोड़ों की वसूली करवाई थी पर अब अधिकारी खुद इसमें शामिल दिख रहे हैं।

उत्तरप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने साफ शब्दों में कहा है कि जनपद कानपुर देहात में अवैध खनन तेजी से किया जा रहा है जो कि जिले के खनन अधिकारी अजय यादव और प्रशासन की मिली भगत से यह कार्य हो रहा है। यमुना पट्टी में आजखनन कर नदी का बहाव ही बदल दिया है जो कि पूर्णता गलत है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचा कार्यवाही कराने का काम करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *