श्री अमरनाथ सेवा मंडल कानपुर विगत 27 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के दौरान चार अलग-अलग जगहों पर लंगर का आयोजन करता चला आ रहा है पिछले 2 वर्ष करोना महामारी के दौरान जब यात्रा बंद हो गई थी तो मंडल द्वारा जनता की सेवा के लिए निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां और भोजन इत्यादि उपलब्ध कराया गया था इस वर्ष संस्था द्वारा अपने भंडारो आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए गोविंद नगर बी ब्लॉक स्थित राशन कलेक्शन सेंटर का आज बम भोले के नारों के साथ का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा लंगर विगत 27 वर्षों से पवित्र गुफा श्री अमरनाथ जी शेषनाग बुराड़ीटाप बालटाल और श्रीनगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाता है इन सभी स्थानों पर यात्रा के दौरान निशुल्क भोजन एवं चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *