आज अखंड ब्राह्मण मंच तथा सामाजिक संस्था राष्ट्रोदय द्वारा उर्सला अस्पताल ब्लड बैंक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ रक्त दान देने वालों में पंडित आशीष गौड़, मयंक अग्रवाल, गुलाम वारिस द्वारा रक्तदान किया गया । शिविर में प्रमुख रूप से सुनील कपूर, नवीन चन्द्र जैन, विनय तिवारी गौरव तिवारी राहुल मेहरोत्रा आदि सम्मिलित रहे । शिविर संयोजक तथा संस्था के अध्यक्ष विनय अवस्थी द्वारा सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया साथ ही विनय अवस्थी ने कहा कि रक्तदान के प्रति प्रत्येक
नागरिक में जागरूकता होनी चाहिए और समय-समय पर प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान कर मुसीबत में फंसे लोगों की जान बचानी चाहिए
2022-05-22
