प्रेस विज्ञप्ति
नव नियुक्त एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राज्य कर जी एस बौनाल से परिषद ने शिष्टाचार भेंट की -राजा भरत अवस्थी
आज कानपुर राज्य कर विभाग के नव नियुक्त एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 जी एस बौनाल से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में विभिन्न संवर्गो के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट वार्ता के दौरान एडिशनल कमिश्नर श्री बौनाल ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि राजकीय कार्य को सुचारु रूप से कराये जाने में आने वाली समस्याओं का निराकरण समय रहते कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी,कम्प्यूटर संघ के प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मिनिस्टीरियल स्टाफ एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, अविनाश दीक्षित, अविनाश कुमार,आशुलिपिक संघ के प्रमोद पटेल, शिव कुमार, संग्रह सेवा संघ के धर्मेन्द्र अवस्थी,मंत्री कमलेश यादव, विजय शर्मा, पवन गुप्ता, अनुज शुक्ला, अनिल राजपूत,वाहन चालक संघ के मंत्री सुशील कुमार, अभिनव पाण्डेय आदि सम्मिलित हुये।
राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *