प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 23 मई, 2022(सू0वि0)
श्री दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कानपुर नगर ने बताया है कि निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ०प्र० लखनऊ के निर्देश के क्रम में दिनांक 26 मई, 2022 को विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में “पोषण पाठशाला” के आयोजन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।
उन्होंने बताया कि उक्त के सम्बन्ध में प्रथम पोषण पाठशाला का आयोजन दिनांक 26 मई, 2022 को अपराह्न 12:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य थीम “शीघ्र स्तनपान केवल स्तनपान” है। पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा शीघ्र स्तनपान-केवल स्तनपान की आवश्यकता महत्व, उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की जायेगी, तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य द्वारा पूछे प्रश्नों का उत्तर भी दिया जायेगा। कार्यक्रम का लाइव वेब-कास्ट भी किया जायेगा। जिसका वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी/आम जनमानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ कर इसे देख सुन सकता है
2022-05-23
