आज दिनांक 24.05.2022 को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन श्री दुर्गा शंकर मिश्र व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस श्री देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के सम्भावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम को सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु ग्राम परौंख थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात का भ्रमण किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव द्वारा गार्द की सलामी ली गई व उपस्थित अन्य अधिकारीगणों के साथ गोष्ठी कर कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय से पूर्ण करने हेतु सर्वसम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एडीजी जोन कानपुर श्री भानू भास्कर, आईजी रेंज कानपुर श्री प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त श्री राजशेखर, जिलाधिकारी कानपुर देहात श्रीमती नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री स्वप्निल मंमगाई व अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *