कानपुर में मालगाड़ी डिरेल होने से 2 घटें 20 मिनट बाधित रहा फर्रुखाबाद रूट, मंधना में रोकी गईं ट्रेनें
Tue, 24 May 2022
कानपुर में चौबेपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। मथुरा जा रही मालगाड़ी के इंजन में मवेशी टकराने से दो वैगन बेपटरी हो गए। घटना के चलते कानपुर- फर्रुखाबाद रूट करीब दो घंटे बीस मिनट बाधित रहा। रेलवे कर्मियों ने ट्रैक दुरुस्त करने के रोकी गईं ट्रेनों का संचालन शुरू कराया तब जाकर रेल रूट सामान्य हुआ।

कानपुर- फर्रुखाबाद रेल रुट पर मंगलवार की भोर मंधना-चौबेपुर स्टेशन के बीच मथुरा जा रही मालगाड़ी के इंजन में मवेशी टकरा गया। इससे तेज झटका लगने से दो वैगन पटरी से उतर गए। चौबेपुर स्टेशन के पास माल गाड़ी डिरेल होने की सूचना पर सेक्शन इंजीनियर जहीर खान मौके पर पहुंचे। दोनों तरफ के स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया। रेल रुट बाधित होने के कारण कानपुर-कासगंज पैसेंजर को बर्रराजपुर स्टेशन व लोकनायक छपरा एक्सप्रेस को चौबेपुर स्टेशन पर रोका गया। चौबेपुर स्टेशन सहायक अधीक्षक भास्कर गंगवार ने बताया कि ट्रैक दो घंटे बीस मिनट बाधित रहा। रेल रूट सामान्य होने के बाद सभी ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है।

सेक्सन टीम ने ठीक कराया ट्रैक :

चौबेपुर में मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी होने से कुछ वैगन के ब्रेक शू टूट कर नीचे गिर गए। करीब पांच सौ मीटर तक चालक द्वारा मालगाड़ी को सुरक्षित ले जाने के प्रयास में स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। सेक्सन इंजीनियर विकास कुमार ने बताया कि ट्रैक को दुरुस्त करके ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *