सपा व्यापार सभा ने विधानसभा चुनाव को लेकर की मासिक बैठक

सपा व्यापार सभा के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मेहनत करनी पड़ेगी। तभी हम भारतीय जनता पार्टी के झूठ को जनता के बीच में ला सकेंगे। जिस प्रकार से भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश का सत्यानाश हुआ है और व्यापारियों का व्यापार चौपट हुआ है। जिसके कारण आज व्यापारी खून के आंसू रो रहा है। वही जनता को बताना होगा कि अखिलेश सरकार ने जनता और व्यापारियों के हितों में किस प्रकार से कार्य किया था। और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया था। जिसका जीता जागता उदाहरण आया है कि अखिलेश सरकार के कार्यों के फीते योगी सरकार आज तक काट रही है। किस प्रकार से ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के गुंडों ने खुली गुंडई की है वह भी जनता को बताना होगा। जिस प्रकार से लखीमपुर खीरी में महिला के साथ अभद्रता की गई जिसे देखकर मानवता भी देखकर शर्मसार हो गई। महंगाई के कारण आम आदमी खुदकुशी के लिए मजबूर हो रहा है। क्योंकि घर चलाना मुश्किल हो चुका है। और बची कूची कसर कोरोना ने पूरी कर दी। और घरों का बजट धड़ाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *