
हज पर जाने वाले आवश्यक कार्यवाही प्रक्रिया पूर्ण कर लें और हज पर जाने को हो तैयार,
कानपुर से खबर समाज सेविका उजमा इकबाल सोलंकी हज पर जाने संबंधित प्रक्रिया को प्रशासन से शीघ्र पूर्ण करने की मांग कर रही थी, उजमा इकबाल सोलंकी ने बताया जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी श्री एस0पी0 तिवारी ने जानकारी दी है कि सचिव, कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा वर्ष-2022 में हज हेतु जिलास्तर पर हज यात्रियों को सुविधा हेतु दिनांक 25 मई, 2022 से 05 जून, 2022 तक जिले में जिला ट्रेनर के माध्यम से हज समिति द्वारा नामित केन्द्रों पर प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया है कि जनपद कानपुर नगर में प्रशिक्षण स्थल गरीब नवाज गेस्ट हाउस, 89/194 सोहनलाल कम्पाउण्ड बांस मण्डी कानपुर नगर में हज टेªनर श्री असद कबीर खान, मो0नं0-7985515738 एवं श्री सै0मो0 आकिब तैनात किये गये है। अकबर आजम हाल, रिजवी रोड में श्री शाकिर मुख्तार, मो0नं0-9336250786 व हाजी मो0 सिद्दीकी, मो0नं0-9336282332 तथा मदरसा डी0टी0एस0 गज्जू पुरवा में हज टेªनर हाजी मो0 हमीदुल्ला, मो0नं0-9889005574 ड्यूटी पर लगाये गये है। उन्होंने बताया है कि हज यात्री उक्त स्थानों पर अपने निकटतम प्रशिक्षण केन्द्र पर जाकर प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये। और प्रशासन से दी जा रही सुविधा का लाभ उठाएं ,साथ ही प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है
