जन शिकायती शिविर का किया आयोजन

विधानसभा चुनाव आते ही कांग्रेस ने जनता की समस्याओं को उठाने का बीड़ा उठाया है इसी क्रम में रतनपुर अंबेडकर कॉलोनी स्थित कार्यक्रम संयोजक राजीव द्विवेदी ने जन शिकायती शिविर का आयोजन किया। शिविर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया रहे। मुख्य अतिथि विजय सिंह मर्तोलिया का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने जन शिकायती शिविर में आए हुए शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनकी निस्तारण हेतु कार्यवाही का भी आश्वासन दिया। समस्याओं में विकलांग पुलिस नगर निगम केडीए शिक्षा केस्को विभाग की समस्याएं आई जिसके लिए मुख्य अतिथि विजय सिंह मर्तोलिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर उन समस्याओं को निस्तारण करने के लिए कहा है। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, राजीव द्विवेदी, एडवोकेट नरेंद्र चंचल कुशवाहा, तुफैल अहमद, जय तिवारी रामनरेश कुशवाहा राजू दिवाकर रेशमा बेगम यासमीन खान आदिल कुरेशी रवि बबलू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *