
जूही पुलिस ने बैट्री रिक्शा सवार लुटेरों को दबोचा
पीड़ित ने थाना जूही पुलिस को दिया था रिक्शे का नम्बर
त्वरित कार्यवाही करके पुलिस ने दो अभियुक्तो को दबोचा, टीम को मिलेगा 5 हजार का इनाम
कानपुर-राहगीर को लूटने वाले बैटरी रिक्शा सवार लुटेरों को थाना जूही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दबोच लिया पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुलिस ने महज 20 मिनट के अंदर ही शातिरों को दबोच लिया।
