पूर्व शिक्षा मंत्री ने दी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद पूर्व शिक्षा मंत्री के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय में नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराएगा। जिसमें नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान को निर्देशित कर संगठन के लिए निष्ठावान और समर्थित कार्यकर्ताओं को पद दिए गए हैं। जिसमे की जफर अली को युवा नगर अध्यक्ष शाकिर अली को नगर उपाध्यक्ष अंश अहूजा को गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष सारिक खान को सीसामऊ विधानसभा सभा अध्यक्ष घोषित किया गया। नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने प्रदेश अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मसूद अहमद के हाथों मनोनीत कराया गया। नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भाजपा सरकार की हिटलर शाही नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगा। और जो महंगाई आसमान छू रही है उसके लिए आरएलडी कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *