मृतकों के परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री हर संभव मदद का दिया भरोसा

कोरोना की दूसरी लहर में ना जाने कितनी जिंदगी काल के गाल में समा गई। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना यशोदा नगर, गोपाल नगर, के ब्लॉक, पी ब्लॉक, एस ब्लॉक, मछरियां के उन परिवारों से मिलने पहुंचे जो कोरोना महामारी से दुनिया छोड़कर चले गए। महामारी के कारण अपने अपनों को कंधा ना दे पाए। उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल ना हो पाए। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान गवाने वाले परिवारों के परिजनों से घर घर जाकर मिले और सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब और सरकार आपके साथ हैं। मुख्य रूप से उपस्थित दिनेश तिवारी पार्षद वार्ड 46 , प्रशांत शुक्ला वार्ड 95 , अतुल शुक्ला नगर पार्षद, राजीव मिश्रा, अंकित गुप्ता, यत्येन्द्र सिंह, नंद किशोर सिंह, आशीष शुक्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *