सड़क दुर्घटना में घायल हुए शानू गौतम पुत्र नरेश गौतम मिर्जापुर नई बस्ती कल्याणपुर कानपुर का निवासी है ।
शानू दिनाँक 8/07/021 को पुराना शिवली रोड टूटी पुलिया के पास मोटर साइ किल की टक्कर से घायल हो गया था ।
जो कि अब मधुराज नर्सिंग होम में एडमिट है ।
पिता नरेस प्राइवेट कार चालक है तथा बीमार भी रहता है ।
एकलौता लड़का और तीन बेटियां है ।
शादी शुदा बहन भी घर पर रहती है
पैसों के अभाव में इलाज में कमी न आये इसके लिए कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने कमर कस ली है और अपने संगठन के ग्रुप के माध्यम से मदद करने का सिलसिला जारी हो गया ।
मरीज के परिजनों को अब तक सवा लाख की मदद की जा चुकी है ।
संगठन के कोषाध्यक्ष रोहित यादव के द्वारा कल तक एक लाख रुपया जमा कराया जा चुका था तब कल ऑपरेशन हुआ आज उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय जिला मंत्री पीयूष त्रिपाठी ने मधुराज हॉस्पिटल पहुँच कर मरीज के पिता को एकत्रित किये हुए 21 हजार रुपये दिए तथा कहा कि शाम तक ग्रुप के माध्यम से जो हो जाएगा फिर आ कर दे जाएंगे उम्मीद है रात तक 30 40 हजार रुपये आज आ जायेगा जो मरीज के पिता को सुपुर्द कर दिया जाएगा ।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय आप समस्त लोगो से करबद्ध निवेदन करता हूँ कि इस गरीब की मदद कर इसके बच्चे की जान बचाने में सहयोग करे l
2021-07-11
