मंत्री अरिदमन सिंह ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी का किया स्वागत

कानपुर नगर। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति सूर्य प्रकार केसरवानी और जिला जज आरपी सिंह ने कचहरी परिसर में पौधारोपण और दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया तथा कानपुर बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हाल में कानपुर बार एसोसिएशन की तरफ से मंत्री अरिदमन सिंह ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव, महामंत्री राकेश कुमार तिवारी, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, बार कार्यकारिणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मधु कुमार यादव, मंत्री अरिदमन सिंह, संयुक्त मंत्री मयूर सैनी, आशीष दीवान, यशु शुक्ला, लायर्स कार्यकारिणी संयुक्त करण पाल सिंह, हिमांशु दीक्षित, आलोक मिश्रा, राहुल कनौजिया, पूर्व उपाध्यक्ष सैयद सिकंदर आलम, मुमताज रसूल, मोहम्मद जावेद मोहम्मद इमरान खान आदि लोग व अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *