ट्रैफिक पुलिस ने 2 ट्रक प्रतिबंधित थाई-मांगुर मछलियों की खेप पकड़ी

ट्रैफिक पुलिस ने 2 ट्रक प्रतिबंधित थाई-मांगुर मछलियों की खेप पकड़ी
– कानपुर का चकेरी नेशनल हाइवे बना प्रतिबंधित मछलियों की तस्करी का अड्डा
– पश्चिम बंगाल से ट्रकों के माध्यम से दिल्ली एनसीआर तक होती है प्रतिबंधित मछलियों की सप्लाई
कानपुर। पश्चिम बंगाल से दिल्ली छब्त् वाया कानपुर चकेरी नेशनल हाईवे बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित थाई-मांगुर मछलियों की सप्लाई की जा रही है जबकि नियमानुसार आदमखोर थाई-मांगुर मछलियों को पालना व क्रय विक्रय आदि पूर्ण रूप से भारत में प्रतिबंधित है लेकिन मोटे मुनाफे और सेटिंग गेटिंग के बल पर प्रतिबंधित मछलियों की तस्करी बदस्तूर जारी है।
कानपुर के डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीएसटीएस मूर्ति को मुखबिर द्वारा सटीक इनपुट मिला था कि पश्चिम बंगाल से 3 ट्रक थाई मांगुर प्रतिबंधित मछलियों की खेप कानपुर के चकेरी नेशनल हाइवे से होकर दिल्ली छब्त् तस्करी की जा रही है मुखबिर से प्राप्त इनपुट के आधार पर क्ब्च् ने ट्रैफिक पुलिस की एक टीम हाइवे पर चेकिंग के लिये लगा दी। हाईवे पर जारी चेकिंग के दौरान 2 ट्रक प्रतिबंधित मछलियों से भरे पकड़ लिये। पकड़ी गई मछलियों की शिनाख्त मत्स्य विभाग से कराते हुये पुष्टि हुई कि यह मछलियां थाई मांगुर हैं जिनका उत्पादन एवं क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रकों सहित हिरासत में लिये गये ट्रक ड्राइवरों को चकेरी पुलिस के हवाले अग्रिम कार्यवाही के लिये सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *