कानपुर। कानपुर में गरीबो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन सरसैय्या घाट पर बने जैन हेल्थ केयर सेंटर में किया गया। शहर के प्रमुख डॉक्टरों के पैनल ने करीब 400 मरीजो का परीक्षण किया गया। जैन हेल्थ केयर सेंटर में मात्र 40 रुपये में डॉक्टर मरीजो को देखेंगे और बनाया गया पर्चा एक हफ्ते तक मान्य रहेगा। चेयरमैन मणिकांत जैन ने बताया कि शहर के 20 प्रमुख डॉक्टरों का पैनल अपनी सेवा देने के लिए सुबह 10 बजे से 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था प्रतिदिन अपनी सेवा रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 रुपये व परामर्श शुल्क 40 रुपये एक हफ्ते तक के लिए मान्य रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सलिल बिश्नोई ने बताया की जैन समाज की संस्था के इस पुनीत कार्य की जितनी भी अनुशंसा की जाये कम है।

