कल दिनांक 12 जुलाई 2021 आषाढ़ सुदी द्बितीय को प्राचीन जगन्नाथ मंदिर जनरल गंज में प्रातः 6:00 बजे से भागवान श्री जगन्नाथ जी माता सुभ्रद्र भ्राता बलभ्रद जी का अभिषेक पूजन आरती करके भक्तों को जगन्नाथ स्वामी के श्रृंगार दर्शन करुणा नियमों का पालन करते हुए होगे।
दर्शन प्रातःकाल 6 बजे से मध्यकाल 1 बजे तक दोपहर 3:30 से साय 7:30 बजे तक होगे
रथ यात्रा आयोजकों श्री जगन्नाथ मन्दिर बाई जी,श्री जगन्नाथ मन्दिर उमा जगदीश, श्री जगन्नाथ महाराज मन्दिर बिरजी भगत के साथ डिप्टी पुलिस कमिश्नर पूर्वी श्री अनूप सिंह जी के साथ वार्ता में यह तय हुआ था की मंदिर में कोरोना नियमों का पालन करते हुए 20-20 भक्तों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी भक्त लोग प्रसाद नहीं चढ़ाएंगे और आरती भी नहीं करेंगे सिर्फ श्रंगार दर्शन होंगे मास्क लगाकर उचित दूरी के साथ वार्ता मे ज्ञानेन्द्र विश्नोई रथयात्रा सहयोगी बाई जी मन्दिर से मोहन लाल गुप्ता, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, उमा जगदीश से संत गोपाल गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, बिरजी भगत से अम्बरीष गुप्ता, समीर गुप्ता आदि।
2021-07-11
