एडीजी प्रेसवार्ता में बोले- 15 अगस्त के पहले शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकी

लखनऊ में एटीएस द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आतंकियों के मामले में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी 15 अगस्त के पहले शहरों को दहला देना चाहते थे।
यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे। एटीएस को इनके पास से विस्फोटक बरामद हुआ है।
लखनऊ में एटीएस की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित एक आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। यह संगठन उमर नामक एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था।
यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन पेशावर व क्वेटा से संचालित किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि उमर लखनऊ में जेहादी प्रवृत्ति के लोगों को तैयार कर रहा था। उन्होंने बताया कि मिनहाज अहमद और मुशीरुद्दीन उर्फ मुशीर इस संगठन के सदस्य हैं। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे।
एडीजी ने बताया कि इनपुट के आधार पर मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *