
कानपुर
शुक्रवार को कानपुर मे हुई हिंसा को देखते हुए आज रविवार सुबह से ही परेड चौराहे पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ आरपीफ, पिएसी बीएसएफ मौजूद रहीं। जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व मे सम्पूर्ण फ़ोर्स ने क्षेत्र मे पैदल मार्च किया। हिंसा के बाद अराजक तत्वों द्वारा बैनर लगाए गए, जिसमे रविवार का समय देकर लोगो को भड़काने का प्रयास किया गया था। जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा की पुलिस आम जनमानस की रक्षा के लिए तत्पर है, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.
