भारतीय जीवन बीमा निगम अनुसूचित जाति/ जनजाति/ बुदिष्ठ कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ के तत्वावधान में भारतरत्न परमपूज्य बोधिसत्व डॉ बी आर अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती का आयोजन आज दिनांक 05-06-2022 को मर्चेंट चैम्बर हाल कानपुर में धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री के पी चौधरी ( अखिल भारतीय महासचिव कल्याण संघ )ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबा साहेब ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अपनी न परवाह कर सदैव समाज के लिए प्रयत्न शील रहे। आज भी पूरा भारत देश उनके द्वारा सृजित किए गए संविधान के आधार पर चल रहा है। उनके विचारों का सैद्धांतिक रूप से स्मरण कर जीवन में सदैव समाज के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने वक्तव्य में बाबा साहेब के विचारों को जीवन में उतारना चाहिए साथ ही साथ शिक्षा पर जोर देते हुए शिक्षित होने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 12 मण्डलों से शिरकत करने आए। जहां पर उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा बुद्ध व बाबा साहेब का चित्र एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। एवं कार्य के प्रति जागरूक एवं समर्पण भाव से अंजाम देने का आहवान किया।
कार्यक्रम के आयोजक श्री शैलेन्द्र कुमार जी द्वारा सभी आये हुए लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री पंकज गोपाल ( प्रादेशिक प्रबंधक) , मौलाना अब्दुल कुद्दूस हाथी ( शहर ए काजी) , सरदार हरविंदर सिंह लार्ड, धनीराम पैंथर, पास्टर जीतेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, राकेश चन्द्रा, राकेश राव, विनोद पाल, प्रेमी जी बौद्ध,आर ए गौतम, शफीक सिद्दीकी, आर के भारतीय,राम नरेश,एम बी गौतम, शिव कुमार, राजेश कश्यप, चन्दन निषाद,राज कुमार निषाद, राजकुमार निषाद, आदि लोग उपस्थित रहे।
2022-06-05
