प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 05 जून, 2022 (सू0वि0)

आज “अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस” के उपलक्ष्य में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उ0प्र0 शासन के वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देशन में समस्त पुलिस थानों, पुलिस कार्यालयों व अन्य क्षेत्रों में औषधीय वृक्षारोपण किया गया जिनमें मूल रूप से आम, पाकड़, पीपल, आंवला, बरगद, लटजीरा, अशोक तथा अन्य पौधों इत्यादि का रोपण पुलिस स्टाफ द्वारा डॉ० के एन सिंह पुलिस योजना निदेशक उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय लखनऊ के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ0 सिंह के द्वारा औषधीय पौधों के गुणों का वृहद व्याख्यान दिया गया जिनमें पीपल, स्वेत मदार, लटजीरा, भ्रंगराज, मकोई, नीम इत्यादि के रोगनाशक औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा समस्त संक्रामक रोगो के निदान के लिये संयुक्त फॉर्मूला बताया गया जिसमें सभी प्रकार के कोरोना वायरस बेक्टेरिया, फंगस कीटाणु एवं अन्य विषाणु इत्यादि को नष्ट करने के लिये 4-5 हरे पीपल पत्ते एक मुट्ठी रटजीग के पत्ते आधा सफेद मदार का पत्ता एक लौंग एक छोटी पीपल एक चम्मच त्रिफला चूर्ण व नमक को पीसकर खाने या दो गुनी मात्रा को पीसकर आधा लीटर पानी में उबाल कर काढा बनाने तथा एक एक घण्टे में दो चम्मच या ढक्कन पीने से समस्त रोगों से निदान के लिये विस्तार से बताया गया। मानसिक तनाव दूर करने के लिये पीपल पत्ते चबाकर खाने व मुख के अन्दर जीभ को 135 डिग्री गले की ओर तालु में लगाने व त्रिकुटी में मुख बन्द कर ध्यान करने के लिये योगाभ्यास कराया गया जिसे नमो मुद्रा वेदों में बताया गया है। एक घण्टा योग प्रतिदिन करने व लार निगलने से एक साल में 12 साल उम्र बढ़ जाती है। ऐसा बताया गया। कानपुर कमिश्नरेट समस्त थानों, पुलिस कार्यालयों, नं.7 वायु सेना अस्पताल इत्यादि में वृहद वृक्षारापूर्ण कराया गया है।

अर्मापुर, पनकी थानों की फोटो भेजी गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *