पुखरायां । मूसानगर थाना क्षेत्र के मूसलाधार वरसात होने पर रविवार को एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई ।परिजनों को जानकारी होने पर आनन फानन में महिला को मलबे से निकाल कर पुखरायां सीएचसी लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
मूसानगर थाना क्षेत्र कच्छगव निवासी गोपाल मिश्रा ने बताया कि रविवार तेज वरसात के पड़ोस के लाला दिवाकर की कच्ची दीवाल अचानक गिरने से इनकी माँ कुशमा देवी पत्नी सुनील मिश्रा 50 वर्ष दीवाल के मलबे में दब गई , शोर मचाने पर परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों ने आनन फानन में महिला को मलबे से निकाल कर घायल अवस्था में पुखरायां सीएचसी में लाया गया जहां पर डॉ गोविन्द प्रसाद ने उपचार किया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
2021-07-11
