नई सड़क और दादा मियां का हाता मैं शुक्रवार को हुए उपद्रव की एसआईटी यानी विशेष जांच दल द्वारा जांच शुरू हो गई है।
एसआईटी के अध्यक्ष डीसीपी दक्षिण संजीव कुमार त्यागी ने सोमवार को पैदल उपद्रव प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों से उन्होंने 1-1 मिनट की जानकारी ली कि किस समय क्या हुआ।पहले तलाक महल रोड पर निरीक्षण किया *जहां से भीड़ का आना बताया जा रहा है।यहां पर एक दुकान के बाहर उन्हें सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ।दिखाई पड़ा जब उन्होंने दुकानदार के बारे में जानकारी की और उससे बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन उसका सीसीटीवी कैमरा बंद था।इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और दुकानदार को डीवीआर के साथ तलब किया है।उन्होंने कहा कि अगर डीवीआर के साथ छेड़छाड़ की गई होगी तो दुकानदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *