पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गावो में बरसात के समय खेतों में काम करते समय और मवेशी चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई , जबकि की 12 लोग झुलस गए , जहां पर कस्बे के सीएचसी से उपचार के बाद तीन को जिला अस्पताल रिफर किया गया ।गावो में तहसीलदार व लेखपाल जाकर जाच की । वही पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार की शाम को बरसात शुरू होते ही तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली कड़कड़ाते हुए कई बार बिजली गिरने की धमक सुनाई पड़ी , जिससे लोग दहशत में हो गए , थोड़ी देर बाद आकाशीय बिजली के कहर से आसपास क्षेत्र में कोहराम मच गया , भोगनीपुर एसडीएम दिपाली भार्गब और तहसीलदार रामशंकर वर्मा सभी लेखपालों को निर्देश दिए जाकर जानकारी की जाए कहां कहां घटना हुई । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के असेवा गांव के मलखान उर्फ पप्पू 32 वर्ष , पड़ोसी सुखराम के साथ खेतो में जानवर कर रहे थे , बरसात होने पर एक पेड़ के नीचे बैठ गए , जिससे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए , जिससे मलखान उर्फ पप्पू की मौत हो गई , सुखराम घायल हो गए , सीएचसी में उपचार किया गया , वही चादापुर में राम स्वरूप की पत्नी किशोरी देवी 50 वर्ष और उमा देवी के साथ खेत मे बकरियां चरा रही थी पेड़ के नीचे खड़े हो गए बिजली की चपेट में आकर किशोरी देवी की मौत हो गई , वही खेत मे धान लगा रहे सलोनी , कल्पना , मोनिका , निधि , पारुल , रामप्यारी , कुसुम कांति , शीतल देवी , सुमन देवी बिजली कु चपेट में आकर झुलस गई , जिनका सीएचसी में उपचार किया गया ,वहीं गोरी रज्जन गांव के मो समीर उर्फ छोटू 15 वर्ष खेत मे काम कर रहे थे , पिता मो यासीन और माता को खाना देने जा रहे थे बिजली गिरने से मौत हो गई , देवरहट थाना क्षेत्र के कलुआ ताला गांव के चरण सिंह जे बेटे बाल किशन 16 वर्ष घर दरवाजे था बिजली गिरने से मौत ही गई , मूसानगर थाना क्षेत्र के नयापुरवा के अशोक की पत्नी भूरी देवी 36 वर्ष जानवर चरा रहे थे , बरसात होने पर एक पेड़ के नीचे बैठ गई बिजली गिरने से मौत हो गई । अमरौधा के आजाद नगर के रहीश बिजली गिरने से घायल हो गए सीएचसी में उपचार किया गया है। सीएचसी में तैनात डॉ गोविन्द प्रसाद ने बताया कि सुखराम , गजराज , रहीश उमा देवी की हालत गंभीर होने पर तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने बताया कि सम्बन्धित सभी थाना इंजार्च को सूचित किया गया है ,शव को पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिये भेजा गया है ।
2021-07-11
