कानपुर। बेकनगंज थानाक्षेत्र स्थित शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के साथ ही फायरिंग और पेट्रोल बम फोड़कर बवाल काटा था। पिछले दिन से मामले में चंद्रेश्वर हाता की जमकर चर्चा हो रही है। सोमवार को हाता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। धमकी एक बीजेपी के नेता को फोन कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने फोन नंबर की पड़ताल शुरू की है।
चंद्रेश्वर हाता निवासी अमित बाथम जो कि बीजेपी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है की सोमवार की सुबह उनके पास एक फोन कॉल आई जिसमें कहा गया है कि चंद्रेश्वर हाता वालों को इस उपद्रव की कीमत चुकानी होगी बम से इस बस्ती को उड़ा दिया जाएगा। बीजेपी नेता ने धमकी वाले शख्स से नाम पूछा तो उसने फोन कट कर दिया। बीजेपी ने धमकी भरे फोन आने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने चंद्रेश्वर हाता के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी है। चंद्रेश्वर हाथा में करीब 200 हिंदू परिवार निवास करते हैं। जबकि इस बस्ती के चारों और दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। यह इलाका कभी मिश्रित आबादी का क्षेत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां चंद्रेश्वर हाता को छोड़कर किसी भी क्षेत्र में हिंदू बस्ती नहीं है। हिन्दू परिवार के लोगों का कहना है कि यहां आएदिन दूसरे वर्ग के लोग हमें परेशान करते रहते हैं। हाता छोड़कर चले जाने की धमकी भी देते हैं।
इससे पहले बवाल में घायल मुकेश की ओर से जो मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया है कि दूसरे वर्ग के लोग हिंदुओं के साथ हाता का अस्तित्व समाप्त करना चाहते हैं। इसीलिए सजेशन इस वारदात को अंजाम दिया गया ताकि दहशत में हिंदू पक्ष के लोग अपने मकान व दुकान उन्हें बेचकर यहां से पलायन कर जाएं। इस प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *