आज दिनांक- 06/06/2022 को गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह जी से सदन के अंदर भेंटकर बातचीत करके उनको एक झकरकटी बस स्टेशन के पीपीपी मॉडल पर डेवलपमेंट के लिए आग्रह किया
विधायक ने मंत्री जी से कहा कि झकरकटी बस स्टेशन के डेवलप हो जाने से कानपुर की लगभग 5 लाख से भी ज्यादा आसपास के क्षेत्र के निवासियों के आवागमन में जाम से मुक्ति का एक मार्ग तैयार होगा और बसों का आवागमन स्टेशन के अंदर से ही प्रारंभ होगा।
विधायक ने मंत्री जी से कहा कि पूर्व में भी आपको इसके लिए एक प्रतिवेदन दिया था जिस पर आप ने आश्वासन दिया था कि आप झकरकटी बस स्टेशन को डिवेलप करेंगे और विकास नगर डिपो से बसों के संचालन को कानपुर आकर प्रारंभ करेंगे विधायक ने पुनः उनको याद दिलाते हुए कहा कि चूँकि आप बजट आ गया है हर विभागों का बजट भी आवंटन हो गया है अतः अब विकास नगर डिपो को पुनः संचालित प्रारंभ किया जाए तथा झकरकटी बस स्टेशन को कानपुर की लाखो जनता के हित में पी.पी.पी मॉडल के अंतर्गत पूर्व में तैयार की गई कार्य योजना अनुसार ही टेंडर स्वीकृत कराकर कार्य का शिलान्यास करने की कृपा करें
माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि मैं जल्दी इस प्रक्रिया को टेंडर में डलवाता हूं और निश्चित रूप से झकरकटी बस स्टेशन का जीर्णाेद्धार करूंगा।

विपिन दुबे,
गोविन्द नगर विधानसभा, कार्यालय प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *