
जिलाधिकारी अपडेट 06 जून 2022 कानपुर नगर।
स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन नई दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम द्वारा 130 एमएलडी एसटीपी व 20 एमएलडी सीईटीपी का निरीक्षण किया। टीम में
1. श्री अशोक कुमार – महानिदेशक
2. श्री डी.पी. मथुरिया – कार्यकारी निदेशक (तकनीकी)
3. श्रवण कुमार – (आरओ)
4- सुनील कुमार डिप्टी डायरेक्टर नमामि गंगे ,
5 नीरज पाण्डे एस एम सी जी से उपस्थित रहे। टीम द्वारा
संयुक्त रूप से जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा और एनएमसीजी यूपी प्रदूषण बोर्ड और जल निगम के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया । सबसे पहले 130 एमएलडी एसटीपी का दौरा किया तत्पश्चात निर्माणाधीन 20 एमएलडी सीईटीपी का निरीक्षण किया गया। महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि 20 एमएलडी सीईटीपी निर्माण प्रत्येक स्थिति दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना चाहिए। निर्माण कार्य मे आ रही बाधाओं को दूर किया जाए, इसके लिए आ रही समस्याओं को तत्काल जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए
