चंद्रेश्वर हाता को बम से उड़ाने की मिली धमकी, भाजपा नेता को फोन कर बोला, चुकानी होगी कीमत
Mon, 06 Jun 2022
कानपुर के बेकन गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए उपद्रव के मामले में चंद्रेश्वर हाता की जम कर चर्चा हो रही है। सोमवार को हाता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। धमकी एक बीजेपी के नेता को फोन कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने फोन नंबर की पड़ताल शुरू की है।

इससे पहले बवाल में घायल मुकेश की ओर से जो मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया है कि दूसरे वर्ग के लोग हिंदुओं के साथ हाता का अस्तित्व समाप्त करना चाहते हैं। इसीलिए सजेशन इस वारदात को अंजाम दिया गया ताकि दहशत में हिंदू पक्ष के लोग अपने मकान व दुकान उन्हें बेचकर यहां से पलायन कर जाएं। इस प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है चंद्रेश्वर हाता निवासी अमित बाथम जो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री भी हैं उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है की सोमवार की सुबह उनके पास एक फोन कॉल आई जिसमें कहा गया है कि चंद्रेश्वर हाता वालों को इस उपद्रव की कीमत चुकानी होगी बम से इस बस्ती को उड़ा दिया जाएगा।

अमित बाथम ने धमकी भरे फोन आने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी है। जिसके बाद चंद्रेश्वर हाता के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी गई है। हालांकि पहले से भी यहां पुलिस तैनात थी लेकिन धमकी भरे फोन आने के बाद यहां पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चंद्रेश्वर हाथा में करीब 200 हिंदू परिवार निवास करते हैं।जबकि इस बस्ती के चारों और दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं यह इलाका कभी मिश्रित आबादी का क्षेत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां चंद्रेश्वर हाता को छोड़कर किसी भी क्षेत्र में हिंदू बस्ती नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *